Categories: बलिया

बलियाः पीएम आवास योजना में घोटाला, कई ब्लॉकों में नहीं बने आवास, 57 सचिवों को नोटिस जारी

बलिया में पीएम आवास योजना में जमकर धन का बंदरबांट किया गया है। लापरवाही का आलम यह है कि कई गांवों में आवासों का निर्माण शुरु तक नहीं हुआ, कहीं हुआ तो उसे अधूरा छोड़ दिया गया है। मामले में 57 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है। जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

जिले में पीएम आवास योजना का संचालन साल 2015-16 में शुरु किया गया था। इसके तहत गरीबों को आशियाने देने का प्रावधान रखा गया। साल 2016-17 में योजना धरातल पर उतरी। इसके तहत सेक यानि सामाजिक आर्थिक जातीय गणना की सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास योजना में चिन्हित कर आवास देने की फ्रकिया शुरु हुई।

लेकिन इनमें से कुछ ही आवासों का निर्माण हो पाया। हर साल कई आवास अधूरे रह जाते हैं। बीते दो वर्षों में आवंटित आवासों के सापेक्ष नौ ब्लॉक के गांवों में 29 आवासों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है जबकि 109 आवास अभी नींव ही डल पाई है। जब सीडीओ प्रवीण वर्मा ने आवास निर्माण की समीक्षा की तो इस बात का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि इतनी संख्या में आवास का निर्माण नहीं होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

अब इस संबंध में सीडीए ने गांवों के ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश पीडी को दिया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक की ओर से मामले में 9 ब्लॉकों के 57 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसे लेकर विभाग में खलबली मची है।

ब्लॉक सचिवों की संख्या गड़वार 5, नवानगर 4, सोहांव 8, दुबहड़ 8, मुरलीछपरा 4, रसड़ा 15, बांसडीह 6, नगरा 2, रेवती 5 है। बलिया डीआरडीए पीडी डीएन दुबे ने बताया कि आवासों के निर्माण की समीक्षा की जा रही है। इसके निर्माण में उदासीनता बरतने वाले 57 सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago