बलिया।। सतीश चंद कॉलेज के शिक्षक और छात्रों के बीच चल रही रस्साकशी बढ़ती ही जा रही है। छात्र नेताओं की गिरफ्तारी से जनपद के छात्रों मे आक्रोश है। नतीजन शुक्रवार को टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर झून्नू ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी न होने से कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश की।
इस दौरान पुलिस के जवानों ने नागेंद्र बहादुर झून्नू असफल करते हुए हिरासत में ले लिया। बाद मे उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक ने शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया। इधर अब झून्नू के जेल भेजे जाने की खबर से छात्र नेताओं मे आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया। ऐसे में छात्र नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह की अगुवाई मे सिविल लाइन चौकी के पास प्रशासन का पुतला फूंका।
बता दें कलेक्ट्रेट और टीडी कॉलेज चौराहा पुलिस के अधिकारियो और जवानों के कारण छावनी मे तब्दील हो गया था। पुतला फूँकने के बाद शिप्रान्त सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर झून्नू को छोड़ा नहीं गया तो छात्र बड़ा आंदोलन कर सकते हैं और रविवार को जनपद बंद भी करा सकते है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…