बलिया में इस तारिख को आ रही हैं सपना चौधरी और अक्षरा सिंह

बलिया डेस्क: सपना चौधरी अब किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं. पूरे देश में उनके चर्चे और जलवे हैं. हालाँकि उन्हें देश भर में पहचान मिली बिग बॉस में शामिल होने के बाद. उससे पहले भी वह हरियाणवीं डांसर के तौर पर जानी जाती थी लेकिन अब देश भर के अलग अलग हिस्सों में उनके शो का आयोजन आये दिन हुआ करता है.

बहरहाल बड़ी खबर यह है कि वह जल्द ही यूपी के बलिया में आने वाली हैं. खांकी बाबा की पावन तपोस्थली खनवर में आने वाली तारिख 15 दिसंबर को उनका शो होने वाला है. आपको बता दें कि इस दौरान सपना चौधरी के साथ साथ भोजपुरी जगत की मशहूर गायिका अक्षरा सिंह भी मौजूद रहेंगी और अपनी खूबसूरत गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगी.

ऐसे में जब यह दोनों कलाकार का शो एक साथ होने वाला है तो इसके लिए तैयारी भी काफी जोरो शोरों से चल रही है. इसके आयोजन तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और मंच से लेकर हर पहलुओं को ख़ास तरफ से तैयार किया जा रहा है. बहरहाल, अब लोगों को इस कार्यक्रम का काफी बेसब्री से इंतज़ार है. आपको बता दें कि सपना चौधरी की लोकप्रियता राजनीति में आने की वजह से भी काफी बढ़ गयी है.

अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है. हालाँकि शुरुआत में उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले भी जताई जा रही थी लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ. अब भाजपा उन्हें दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल से मोर्चा लेने के लिए भी तैयार कर रही है.

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डांस और मनोरंजन के क्षेत्र में तो जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया और इस मुकाम तक पहुंचा दिया लेकिन क्या जनता का यही प्यार सपना चौधरी को बतौर नेता मिल पाता है या नहीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago