Categories: Uncategorized

लद्दाख की पहाड़ियों को भारत के जिन 8 जवानों ने पार किया, उसमें अपने जिले का ये फौज़ी भी था शामिल

नई दिल्ली डेस्क: भारत के जवान देश की आन, बान और शान हैं. आर्मी मेडिकल क्रॉप बाइक बाइक एक्सपीडिशन 2019 के दौरान इस शान के देश के जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया. एक हज़ार पांच सौ पांच किलोमीटर की इस मोटर साईकिल रेस में तीन ऑफिसर और तीन जवान शामिल हुए. यह लोग लद्दाक की सबसे ऊँची चोटी पर पहुंचे. कारगिल के शहीद जवानों की याद में आयोजित हुई इस रेस के वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि

बाइक से उतनी उंचाई पर जाना कितना मुश्किल रहा होगा. आपको बता दें कि जिन आठ जवानों ने यह कारनामा कर दिखाया है उनमे से लांस नायक दीपक कुमार सिंह भी एक हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि दीपक कुमार सिंह मऊ के रतनपुरा के हैं और इनका बलिया से भी खास रिश्ता है जो की जिले के लिए गर्व की बात है. आपको बता दें कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे यह आठों जवान जिन रास्तों से होते हुए चोटी तक पहुंचे हैं, उसके उबड़ खाबड़

रास्तों को देखा जा सकता है. इसके अलावा यह जवान कैम्प पर भी दिखाई दे रहे हैं और अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं. वीडियो में हो रही बात चीत से पता चल रहा है कि जिन जिन रास्तों से और जहाँ तक यह जवान पहुंचे वहां तक आज तक कोई बाइक वाला नहीं पहुँच पाया.वैसे तो वहां लोग भी बहुत कम ही जाते हैं लेकिन जितने लोग भी वहां जाते हैं वह कार से ही जाते हैं लेकिन हमारे जवानों ने यह कर दिखाया. यह पूरे देश के लिए बेहद गर्व की बात है.

इस वीडियो में मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक के छिछोर गावं निवासी दीपक कुमार सिंह भी दिखाई दे रहे हैं जिनका बलिया जिले के सिकंदरपुर के अकाली गाँव में ननिहाल है. इस तरह एक बार फिर साबित हो गया कि बलिया और पूर्वांचल के नौजवान पूरे देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं. हमारी तरफ से भी उन्हें ढेरों मुबारकबाद.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago