बलिया डेस्क : सरस्वती पूजा के अवसर पर बलिया में पं केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय रामपुर उदयभान में गीत-संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के अध्यापक एवं सभी छात्रों ने तरह-तरह के सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां शारदे को याद किया।साथ ही फाल्गुन की शुरुआत पर पारंपरिक फाग का भी गायन किया गया।
इससे पहले सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजन-अर्चन कर गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गायन व वादन सीखने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। अदिति मिश्र ने राग यमन, पूजा मौर्य ने भजन व अन्य छात्रों ने वंदना व भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। तबला पर शानदार संगत आकाश मिश्र ने किया।
गोष्ठी में संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष राजकुमार मिश्र, नागाजी स्कूल माल्देपुर के संगीत अध्यापक शिवम मिश्र, नलिन पांडेय, राजेश मिश्र, रश्मि पाल, अनामिका समेत अन्य शिष्य व उनके अभिभावक मौजूद थे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…