रेत पर खास कलाकृति बनाकर वोटरों को जागरूक कर रहे बलिया के रूपेश

बलिया- देश में वोटरों को जागरूक करने की दिशा में कई तरह के कैंपेन चला रहा है, वहीं बलिये  के एक नौजवान ने भी आम वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को एक अनूठी मुहिम शुरू की है। बलिया के रूपेश सिंह ने सैंड आर्ट के जरिए आम वोटरों को चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करने का काम शुरू किया है। इस मुहिम की शुरुआत बलिया जिले से हुई है और अब इसे पूरे यूपी में प्रचारित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। बलिया में रूपेश ने दो दिनों की मेहनत के बाद एक खास कलाकृति बनाई है, जिसके माध्यम से वह वोटरों के बीच मतदान की जरूरत को बता रहे हैं।
बलिया के रूपेश ने मीडिया बातचीत में कहा कि मतदान लोकतंत्र का उत्सव है। इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। उस दिन मतदान जरूर करना चाहिए और यह हम सबकी जिम्मेदारी है। देश में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यह अनिवार्य शर्त भी है क्योंकि हमारे ही एक एक वोट से देश की सरकार चुनी जाती है। इसलिए मैं वोट फॉर इंडिया का मंत्र जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी यात्रा पर निकला हूं।

रूपेश ने बताया कि वह वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के आमंत्रण पर वाराणसी पहुंचे हैं और यहां भी वह गंगा की रेती पर ऐसी कलाकृति बनाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगातट से वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस क्रम में प्रयागराज के साथ मेरठ,आगरा,रामपुर,लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों के साथ देश के कई शहरों में मतदान से पहले अलग-अलग कलाकृतियां बनाकर आम लोगों के बीच वोट करने की अनिवार्य जरूरत का संदेश पहुंचाया जाएगा।

बलिया के बांसडीह इलाके में जन्मे रूपेश आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी कला से लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। काशी विद्यापीठ में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की शिक्षा लेने वाले रूपेश की तमन्ना गिनेस बुक में नाम दर्ज कराने की है। रूपेश इससे पूर्व अमृतसर में दशहरा पर रावणदहन के दौरान हुए रेल हादसे के शिकार लोगों को रेत से आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago