बलिया में रविवार को सपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह की हत्या कर लाश सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधा स्थित महाराजपुर चट्टी पर फेंकी मिली।
सुबह कुछ लोगों ने सपा कार्यकर्ता की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। मनोज को दो गोलियां मारी गई है। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरसा निवासी मनोज कुमार सिंह (45) को पूर्व मंत्री नारद राय का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने हत्या कर लाश यहां फेंकी है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
सपा कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह की जिले भर में पहचान है। उनकी हत्या की खबर से लोग सकते हैं। इस माह की 19 तारीख को उनकी बेटी की शादी है। वो इन दिनों शादी की तैयारियों में जुटे थे। हत्या की सूचना पर उनका परिवार भी घटनास्थल पर पहुंचा। उनके गांव पुरसा में मातम छा गया।
इधर, सपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर पर बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, महासचिव ललन यादव वैशाखी सहित कई अन्य कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
बता दें कि शनिवार को भी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतीरा गांव भाजपा भाजपा कार्यकर्ता नथूनी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ लेकिन वो बाल-बाल बच गए। वहीं बीच बचाव में भाजपा कार्यकर्ता के एक सहयोगी को बदमाशों ने गोली मार दी थी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…