बलिया- सपा कार्यकर्ता की हत्या, इलाके में हड़कंप, इसी महीने है बेटी की शादी

बलिया में  रविवार को सपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह की हत्या कर लाश सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधा स्थित महाराजपुर चट्टी पर फेंकी मिली।

सुबह कुछ लोगों ने सपा कार्यकर्ता की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। मनोज को दो गोलियां मारी गई है। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई।

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरसा निवासी मनोज कुमार सिंह (45) को पूर्व मंत्री नारद राय का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने हत्या कर लाश यहां फेंकी है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

सपा कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह की जिले भर में पहचान है। उनकी हत्या की खबर से लोग सकते हैं। इस माह की 19 तारीख को उनकी बेटी की शादी है। वो इन दिनों शादी की तैयारियों में जुटे थे। हत्या की सूचना पर उनका परिवार भी घटनास्थल पर पहुंचा। उनके गांव पुरसा में मातम छा गया।

इधर, सपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर पर बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, महासचिव ललन यादव वैशाखी सहित कई अन्य कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

बता दें कि शनिवार को भी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतीरा गांव भाजपा भाजपा कार्यकर्ता नथूनी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ लेकिन वो बाल-बाल बच गए। वहीं बीच बचाव में भाजपा कार्यकर्ता के एक सहयोगी को बदमाशों ने गोली मार दी थी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago