VIDEO- सीएम योगी को सदबुद्धि के लिए बलिया के इस नेता ने शुरू किया हरिकीर्तन

बलिया । भगवान हनुमान को सीएम योगी द्वारा दलित कहे जाने से नाराज पूर्व मंत्री नारद राय का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इस मामले पर जहां सीएम की जाति पूंछते हुए डीएनए टेस्ट कराने की बात कही थी ।

वही अब बल बुद्धि विद्या देने वाले हनुमान जी के हनुमानगढ़ी मंदिर में बैठकर राम नाम का हरिकीर्तन कर सीएम योगी को सदबुद्धि की प्रार्थना की।

पूर्व मंत्री श्री राय ने कहा कि भाजपा के नेता राजनीति और वोट के लिये सारी मर्यादाओं और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने से बाज नही आ रहे है ।

यही कारण है कि अब तक हिन्दू धर्म मे किसी ने आराध्य देवी देवताओं को जातियों में नही बांटा था। लेकिन आज भाजपा और उसके नेता सीएम योगी बांट रहे है ।

जिस देवता के ऊपर अष्ट सिद्धि नव निधि की दाता मां सीता का आशीर्वाद हो, जो अजर अमर हो, जो दूसरों को बल बुद्धि विद्या देते हो उनको आधुनिक समाज का दलित कहना, हिन्दू धर्म और संस्कृति का अपमान करना है । सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यह बात उस परंपरा के एक महंथ के मुख से निकला है। जिस नाथ सम्प्रदाय में जाति पात होती ही नही है ।

श्री राय ने कहा कि इसी लिये मैंने अपने साथियों के साथ हनुमान जी के मंदिर में बैठकर हनुमान जी के प्रिय भजन राम नाम को गाकर यह आशीष मांगी है कि हे हनुमान जी हमारे सीएम योगी आदित्य नाथ समेत सभी भाजपा नेताओं को यह सदबुद्धि दे।

ताकि वे मानवों को जाति धर्म मे बांटते बांटते ये लोग जो भगवानों को भी जाति धर्म मे बांटना बंद करें। हमारे सभी आराध्य भगवानों , देवी देवताओं को सबके पूज्य रहने दे , बंटवारा न करे । उन्होंने कीर्तन भजन के बाद लोगों में प्रसाद का भी वितरण किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago