पारिवारिक कलह से उब कर महिला ने किया ऐसी हरकत…..

बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में रविवार की देर शाम एक महिला ने अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़कर कर आग के हवाले कर दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी।

वहीं परिजनों ने उसे आनन फानन में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर ले गये जहां से गंभीर स्थिति देख चिक्त्सिकों ने उसे जिला अस्तपताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों की माने तो आत्महत्या का प्रयास का कारण पारिवारिक कलह बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी छोटक चौहान कि मोबाइल चार दिन पहले कहीं गुम हो गया। जिसको लेकर तीन दिनों से रात में पति पत्नी निर्मला देवी 35 वर्ष से आपस में अक्सर विवाद विवाद होता रहा।

ग्रामीणों की माने तो रविवार की शाम दारू के नशे में पहुंचे चौहान ने अपने पत्नी निर्मला देवी से मारपीट की आसपास के लोगों ने उसे बीच-बचाव कर हटा दिया।

रोज के कलह से उबी महिला निर्मला देवी ने कुछ देर के बाद एकांत पाकर घर में रखे मिट्टी का तेल अपने शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली। शरीर जलते ही महिला के हल्ला मचाने पर आसपास के लोग जूटे तब तक महिला बुरी तरह से झुलस गयी। परिजनों ने जिगीरीसड़ स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया।

बताया तो यह भी जाता है कि रात भर महिला पिडा़ से कराहती रही। सोमवार की सुबह 108 नंबर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago