बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब न मिलने पर सेल्समैन को मारी गोली

बांसडीहरोड डेस्क : बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं । थाना बांसडीह क्षेत्र के छाता गांव में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात शराब की दुकान पर पंहुचे और शराब न मिलने सेल्समैन को अपना निशाना बनाया.  इलाके में गोली चलते हैं हड़कंप मच गया ।

घायल सेल्समैन पवन राजभर(30 साल) तत्काल जिला चिकित्सालय लाया जहां उसका ईलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दुकान बंद होने पर वहां पंहुचे बाइक सवार तीन बदमाशो ने सेल्समैन पवन से दुकान खोलकर शराब देने को कहा । पवन ने शराब देने से मना कर दिया।

बदमाश पवन को धमकाने लगे तथा एक युवक ने हथियार निकाल कर सेल्समैन को गोली मार दी। गोली उसकी बाह को चीरती हुई निकल गयी। इसके बाद बदमाश वहां से सहतवार की तरफ भाग निकले।

सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल पंहुचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ 307 आइपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago