बलिया में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 60 अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की है। जहां 60 अनफिट वाहनों के पंजीयन चिन्ह अग्रिम आदेश तक निलम्बित कर दिए गए हैं। और संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया है। साथ ही स्वस्थता प्रमाण पत्र नहीं बनवाने पर वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की भी चेतावनी दी गई है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने बताया है कि मुख्यालय से निर्देश मिलने पर अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 60 वाहनों के पंजीयन चिन्ह अग्रिम आदेश तक निलम्बित कर दिए साथ ही सम्बन्धित वाहन स्वामी को नोटिस भी दिया है। उन्होने कहा कि वाहन स्वामी वाहनों का निस्तारण कार्यालय दिवस में आकर करा ले नहीं तो नियमानुसार पंजीयन निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने कहा कि समस्त वाहन स्वामी (जिनके वाहन का स्वस्थता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं है) को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल अपने वाहन का नियमानुसार परीक्षण कराकर स्वस्थता प्रमाण-पत्र प्राप्त करें ऐसा नहीं करने पर पंजीयन निरस्त की कार्रवाई की जायेगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…