बलिया में शिक्षा विभाग ने शिकायत मिलने पर सहायक अध्यापक विजय कुमार को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। बीएसए शिव नारायण सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय गौरा बलेडर पर तैनात सहायक अध्यापक विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जिन पर आधार संशोधन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने और विभाग द्वारा निर्धारित स्थल के अतिरिक्त किसी अन्य दुकान पर आधार संशोधन से संबंधित कार्य करने का आरोप है।
मामले में 15 दिन में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव उत्तर प्रदेश उत्तर बेसिक शिक्षा परिषद प्रगागराज ने बताया कि विजय कुमार ऑपरेटर आईडी : यूपीईडीओ-बलिया-एनएस 491555 द्वारा आधार संशोधन को निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिया गया है। साथ ही विभाग द्वारा निर्धारित स्थल के अतिरिक्त किसी अन्य दुकान पर आधार संशोधन से संबंधित कार्य किये जा रहे है। जिसको लेकर बीएसए ने 13 मई 2022 को विजय कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया था, परन्तु विजय कुमार द्वारा उक्त आरोप के क्रम में न तो संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत दिया, न ही किसी प्रकार का साक्ष्य उपलब्ध कराया गया।
दोषी पाए जाने पर विजय कुमार पर कार्रवाई की है इतना ही नहीं इनके खिलाफ बीएसए ने अनुशासनिक कार्यवाही भी संस्थित की है। निलम्बन अवधि में विजय कुमार को ब्लॉक संशाधन केन्द्र सोहॉव से सम्बद्ध किया गया है और जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि देय होगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…