Categories: बलिया

बलियाः फर्जी मतदान की शिकायत करने से पहले पीठासीन अधिकारी के पास जमा कराने होंगे 5 रुपये

बलियाः चुनाव के समय फर्जी मतदान के मामले सामने आते हैं। अक्सर कई बार प्रत्याशियों के बीच फर्जी मतदान को लेकर विवाद होते है। इसको लेकर अब नया नियम लागू किया गया है।

अब मतदेय स्थलों पर प्रत्याशी या अभिकर्ता के द्वारा किसी भी मतदाता पर गलत मतदान का आरोप लगाने से पहले पीठासीन अधिकारी के पास 5 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद पीठासीन अधिकारी प्रारूप-28 (परिशिष्ट-10) पर शिकायतकर्ता को मिली धनराशि की रसीद दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पीठासीन अधिकारी गलत मतदाता की जांच करेंगे।

पीठासीन की जांच में गलत मतदाता का आरोप सही मिलने पर दोषी को तत्काल पुलिस के हवाले करते हुए शिकायतकर्ता से ली गई पांच रुपये की धनराशि वापस कर दी जाएगी। शिकायत गलत होने पर धनराशि जब्त करने की कार्रवाई होगी। आपत्ति वाले मतों की सूची प्रारूप 23 (परिशिष्ट- 9) पर पीठासीन को अंकित करने का निर्देश दिया गया है।

बलिया एसडीएम सर्वेश यादव का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव में लि लगाए गए मतदान कार्मिकों को दिए गए दायित्व व चाहि कर्तव्यों से अवगत करा दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago