Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने 5 घंटे में चोरी की बाइक कराई बरामद

बलिया में पुलिस ने सिर्फ 5 घंटे में चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। नगर के बालेश्वर मन्दिर से चोरी बाइक को लावारिस हालत में बरामद किया गया। इंस्पेक्टर क्राइम थाना कोतवाली और मार्सल मोबाइल पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता मिली।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई शनिवार को 12 बजे से बाबा बालेश्वर नाथ मन्दिर में गणेश ठाकुर (नाई) निवासी रामदहीनपुरम थाना कोतवाली, बलिया के पुत्री की दिखावटी थी, दिखावटी के बाद समय करीब 03-04 बजे गणेश ठाकुर की बाइक मन्दिर के बाहर नहीं थी।

चोरी की आशंका होने पर तत्काल गणेश ठाकुर ने इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली संजय शुक्ला को जानकारी दी जिस सूचना पर तत्काल इन्स्पेक्टर क्राइम के नेतृत्व में मार्शल मोबाइल के आरक्षी उग्रसेन यादव और अन्य फोर्स ने CCTV फुटेज और वाहनों की चेकिंग की। जिसके फल स्वरूप उपरोक्त बाइक रात करीब 9 बजे S.C कॉलेज ग्राउण्ड से लावारिस हालत में मिली।

एक गरीब परिवार के गणेश जो नाई का काम करते हैं जिनका एक सैलून है वह बाइक मिलने पर भावुक हो गये और उन्होंने कोतवाली बलिया पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago