Categories: बलिया

बलिया में RPF ने भारी मात्रा में ई टिकटों के साथ जनसेवा केंद्र संचालक को किया गिरफ्तार

बलिया के सहतवार में आरपीएफ ने भारी मात्रा में ई-टिकटों के साथ एक जनसेवा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरपीएफ को जिले में कई जगह अवैध तरीके से ई टिकटों को बनाने की सूचना मिली थी, इसके बाद टीम ने छापेमार कार्रवाई की और जन सेवा केंद्र के संचालक को धरदबोचा। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में केस दर्ज कर चालान किया गया है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।

आरपीएफ के उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में पूरी कार्रवाई की गई है। जयेंद्र कुमार जवानों के साथ जांच करने पहुंचे। जहां छानबीन में सहतवार-छाता मार्ग पर संचालित श्री साई जनसेवा केंद्र के संचालक सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव निवासी विनय सिंह को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने 31 मार्च को पकड़ लिया। छानबीन में उसके पास से अलग-अलग ट्रेनों के अलग- अलग जगहों पर आने-जाने के लिए बनाए गए 16 ई-टिकट बरामद हुए, इसकी कीमत 30 हजार रुपये है। आरपीएफ ने लैपटॉप सहित अन्य उपकरण बरामद किए।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वह IRCTC की व्यक्तिगत ID पर टिकटों को बनाकर बेचता था। आरपीएफ ने उसके पास से प्रतिबंधित साफ्टवेयर भी बरामद किया है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं दूसरी तरफ मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बवहीं दूसरी तरफ मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी स्टाफ ने गाड़ी सं. 15008 के आरक्षित कोच से यात्री का छूटा हुआ एक पिटठू बैग लावारिस हालत में बरामद कर वाराणसी सिटी पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago