बलिया- मंत्री के जिले में ही रोज़गार सेवकों को अबतक नहीं मिली ट्रेनिंग !

बलिया डेस्क :  पिछले 13 साल से बलिया में बिना ट्रेनिंग ही रोजगार सेवकों से मनरेगा का काम लिया जा रहा है।  डिस्ट्रिक्ट के 13 ब्लाकों के रोजगार सेवकों को आज तक ट्रेनिंग ही नहीं दी जा सकी है। वहीँ काफी हो-हल्ला करने के बाद  सिर्फ चार ब्लाक के 150 रोजगार सेवकों को दो दिन की ट्रिंग दी गई है। वहीँ दुसरे ब्लाक के रोजगार सेवक आज भी बिना ट्रेनिंग के ही काम कर रहे हैं। ऐसे में जिले में कुल 537 रोजगार आज भी बिना ट्रेनिंग के ही काम करने को मजबूर हैं। बता दें की साल 2007-08 में मनरेगा योजना की में शुरूआत हुई थी। योजना संचालन के लिए सभी 17 ब्लाकों में कुल 785 रोजगार सेवकों की नियुक्ति की गई, लेकिन बीते 13 सालों में कुछ रोजगार सेवकों की मौत हो गई और कइयों ने नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में 687 रोजगार सेवक ही इस समय कार्यरत है।

शासन के नियमों के मुताबिक संविदा या गैर संविदा कर्मचारी को तैनाती के बाद प्रशिक्षण देने का प्राविधान है। ताकि वह कार्य को सही तरीके से अंजाम दे सकें। लेकिन 13 साल बीत जाने के बाद भी इन रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका है। जबकि इसको लेकर ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए 24 अप्रैल 2013, 24 अप्रैल 2014, चार जनवरी 2017, 23 मार्च 2018 को जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक केवल जिले के चार विकास खंड मनियर, रेवती, बांसडीह, बेरूआरबारी के ही 150 रोजगार सेवकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। शेष 13 ब्लाक के रोगजार सेवक आज भी प्रशिक्षण से वंचित है।  जबकि इसे लेकर बीते आठ फरवरी को ही एक बार फिर से जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी कान में जूं नहीं रेंग रही है।

मंत्री से जगी है आस, शायद 14 वें साल बाद लौटेंगे राम
इस सिलसिले में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि पिछले 13 सालों से हम लोग प्रशिक्षण का बाट जोह रहे हैं।

चूंकि हमारे जिले के ही मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का यह विभाग है, लिहाजा हम लोगों को आस जगी है। अब देखना यह है कि प्रशिक्षण के अभाव में 13 साल तो बीत चुका है, शायद 14 वें साल में या उसके राम जी लौट आएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago