Categories: बलिया

बलिया- कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रूट डाइवर्जन, इन मार्गों पर रहेगी नो इंट्री

बलिया में ददरी मेले और कार्तिक पूर्णिमा महास्नान के पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था और रूट डाइवर्जन किया गया है। बलिया पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने इसके संबध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।

यह बदलाव कल यानि 18 तारीख को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा महास्नान को देखते हुए किए गए हैं। जिसके मुताबिक यह मार्ग परिवर्तित रहेंगे। वहीं 18 तारीख को 4 बजे से स्नान समाप्ति तक शहर में छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों का ही आवागमन हो सकेगा।

1.बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि नरही व फेफना रसड़ा व नगरा की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए रेवती सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा ,गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना, नरही, रसड़ा व नगरा जायेगे।
2. सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है तो सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार, होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेगे।
3. रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।
4. गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।

प्रशासन ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग अलग रूट निर्धारित किए हैं। जिसके मुताबिक चार पहिया वाहन इन रूटों से आवागमन कर सकेंगे।

01- गड़वार रोड़ से मेला में आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर निराला नगर तक आयेगें ।
02- बाँसडीह की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर पालिटेक्निक तिखमपुर तक आयेगें ।
03- सिकन्दरपुर से आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर बहादुपुर पुलिया से पहले वन विहार मोड़ तक आयेंगे ।
04- बैरिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर जनेश्वर पुल मोड़ तक आयेंगे ।
05- दुबहड़ से शहर में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर काशीपुरा पिपरा माफी तक आयेंगे ।
06- फेफना की तरफ से मेले की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर माल्देपुर तक आयेगें ।

वहीं दो पहिया वाहनो के लिए मोटर स्टैंड भी निर्धारित किए हैं। जिसमें बनारसी (चित्तू पाण्डेय चौराहा),  महुआ मोड़ टैम्पू स्टैण्ड, सती शचन्द्र डिग्री कालेज चौराहा, टीडी कालेज चौराहा सिविल लाईन, बैरियर अमृत पाली क्रासिंग शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago