बलिया: भाजपा में शामिल हुए MLC रवि शंकर सिंह पप्पू , सपा पर क्या बोले?

बलिया में आखिरकार सूत्रों को आराम मिला है। कयासों की बयार पर लगाम लग गई है। बलिया से एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू ने लखनऊ में भाजपा ज्वाइन किया। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा है।

राजधानी लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रवि शंकर सिंह पप्पू के पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रवि शंकर सिंह पप्पू को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें भाजपा का दुपट्टा भी भेंट किया गया।

भाजपा में शामिल होने के बाद रवि शंकर सिंह ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि “मेरे चाचा नीरज शेखर साल 2019 में सपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। वो पहले भी सपा से सांसद रह चुके थे। लेकिन सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। तभी उन्होंने मन बना लिया था सपा छोड़ने का। सपा स्वार्थों पर चलने वाली पार्टी है।”

रवि शंकर सिंह ने कहा है कि “मैं देश की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी उसके मुताबिक ही कार्य करूंगा।” उन्होंने बताया है कि भाजपा आलाकमान से अब तक एमएलसी टिकट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

बता दें कि रवि शंकर सिंह पप्पू भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के भतीजे हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र हैं। नीरज शेखर जब भाजपा में शामिल हुए थे तभी से रवि शंकर सिंह को लेकर कयासों का बाजार गर्म चल रहा था। कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम की प्रशंसा ने इन बयारों को और भी गति दी थी। अब औपचारिक और आधिकारिक रूप इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग चुका है।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago