Categories: बलिया

बलिया- बांध निर्माण की माँग को लेकर युवा चेतना ने दिया धरना

बलिया डेस्क : बलिया में गंगा नदी के किनारे स्थित दर्जनों गांवों का अस्तित्व बचाने के युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सरकार ने अभी तक कटान रोकने के लिए कोई काम नहीं शुरू करवाया है, अब तक बस आश्वासन ही मिलता आया है।

धरना को संबोधित करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की मान्सून आ गया है पर अब तक बांध निर्माण का कार्य योगी सरकार ने नहीं शुरू करवाया।

श्री सिंह ने कहा की जब युवा चेतना बांध निर्माण के कार्य हेतु आंदोलन तेज करती है तो अधिकारी सरकार के इशारे पर मौक़ा पर पहुँच कर नक़्शा निकाल कर 24 घंटे में कार्य शुरू करने का दावा करते हैं परंतु 2 साल से अधिक समय बीत गया अबतक बांध निर्माण हेतु कोई सुगबुगाहट नहीं है।

श्री सिंह ने कहा की मालदेपुर मोड़ से गंगा नदी की दूरी महज 700 मीटर है इस बार के बारिश के बाद यह अंतर महज 400 मीटर रह जाएगा फिर हैबतपुर सहित इन गाँवों का क्या होगा।श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं हैबतपुर गाँव से उज्ज्वला योजना शुरू किया था,मोदी यहाँ कई बार आ चुके हैं परंतु अबतक कोई विकास नहीं हुआ।

श्री सिंह ने कहा की पिछले मान्सून में बैरिया के दुबे छपरा का रिंग बांध टूट गया था उसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया परंतु हैबतपुर सहित इन गाँवों के साथ योगी सरकार क्यों पूर्वाग्रह से पेश आ रही है।

श्री सिंह ने कहा की भाजपा वर्चूअल के चक्कर में हैं और हम ऐक्चूअल के साथ हैं।हम बलिया के विकास की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेंगे हम चुनावी पक्षी नहीं है हमारा संघर्ष बलिया के जनता के बेहतरी हेतु है।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,मोहन सिंह,बैजू राय,अजय ओझा,नीलकांत वर्मा उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago