Categories: बलिया

पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा बलिया रोडवेज स्टेशन, कवायद तेज

बलिया के रोडवेज स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कवायद शुरु कर दी है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में बस स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़ी पत्रावली प्रस्तुत हुई।

बता दें कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते 19 अगस्त को बलिया आए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से जब रोडवेड स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित करने की घोषणा की, तब से पूरा प्रशासनिक अमला घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी में जुट गया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विधानसभा क्षेत्र बलिया के बस स्टेशन का विकास पीपीपी मॉडल पर होना है। इसके लिए दिल्ली की कंपनी एनबीसीसी को आधुनिकीकरण का जिम्मा सौंपा गया था। कंपनी के अधिकारियों और सर्वेयर की तीन सदस्यीय टीम ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट निगम के एमडी को प्रेषित की थी।

रिपोर्ट में 4,451 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बस स्टेशन के आधुनिकीकरण की बात कही। सर्वे के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बस स्टेशन परिसर में मल्टी स्टोरी भवन बनाने और एआरएम कार्यालय को शिफ्ट करने की कार्य योजना भी बनाई थी। कार्ययोजना के मुताबिक स्टेशन परिसर में रैंप बनाने, वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय डॉरमेट्री और फूड प्लाजा, डिपार्टमेंटल स्टोर, सामान क्लॉक रूम, पार्सल-कूरियर बुकिंग ऑफिस, कंप्यूटरीकृत टिकट बुकिंग, बस इंफार्मेशन, वाटर एटीएम और हाइजेनिक प्रसाधन सुविधाओं के साथ साथ लैंड स्केपिंग, गो-ग्रीन परिसर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि लगाने की भी योजना है।

यूपी राज्य परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीपीपी मॉडल के तहत कार्य करने वाली कंपनी के इंजीनियरों और सर्वेयर ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन और निगम के एमडी को प्रेषित कर दी है। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago