बलिया की सड़कों से सफर करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। जिले की अधिकाशं सड़कें गड्ढों से पटी हैं। इन गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन हर कभी हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार तो लोगों की जान चली जाती है। लेकिन इन सब से जिले के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी जिले में शत प्रतिशत 318 किमी लंबाई की 129 सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ ओर ही है। लोगों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी गड्ढा मुक्त के नाम पर केवल कोरम ही किया गया है।
जिले के मालीपुर-बिहरा – हरपुर सिकंदरपुर जर्जर सड़क मार्ग को देखा जा सकता है। इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे ही हैं। इसके अलावा जयप्रकाश नगर क्षेत्र के कर्ण छपरा से दलन छपरा मार्ग, विशुनपुरा क्षेत्र के जेठवार- चांडी मार्ग, मालीपुर खटंगी मार्ग आदि सड़कों ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। वहीं गड्ढायुक्त सड़कों के सवाल पर विभागीय अधिकारी पल्ला झाड़ने लगते हैं।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस बार जिले की 318 किमी लंबी कुल 129 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया था। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को बतौर नोडल विभाग नामित किया गया। सड़कों को गड्ढामुक्त करने 4 करोड़ का राशि मिले, जबकि जिले में कुल 1071 सड़कें खराब थीं।
बलिया प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि गड्ढा वाली सड़कों को चिह्नित कर गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। पूरी तरह से जर्जर व जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…