Categories: बलिया

बलियाः रेलवे ने बढ़ाई चार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि

रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया है। इससे बलिया से होकर प्रयागराज व अन्य शहरों के रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे के द्वारा जारी नई शेड्यूल के मुताबिक चार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है।

इसमें गाड़ी संख्या संख्या 01025 दादर-बलिया (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) 02.12.22 से 14.12.22 तक, 01026 बलिया-दादर (बुधवार, शुक्रवार, रविवार) 04.12.22 से 16.12.22 तक, 01027 दादर-गोरखपुर (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार) 01.12.22 से 15.12.22 तक, 01028 गोरखपुर-दादर (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार) 03.12.22 से 17.12.22 तक संचालित होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं इसलिए इनके संचालन अवधि में विस्तार किया है। प्रयागराज मंडल में नवंबर माह में 37 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। बनी राम, शिवशंकर मिश्र व श्यामलाल को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बता दें कि इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 12 करोड़ 78 लाख रुपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया। मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिह्न के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान सहित सौंपा गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago