Categories: बलिया

बलियाः रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व निरीक्षक निलंबित

बलिया के बैरिया में जमीन की पैमाइस के लिए रिश्वत लेने वाले राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने और बैरिया एसडीएम आत्रेय मिश्र की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने यह कार्यवाही की है।

बीते शनिवार को बैरिया के सुरेमनपुर, श्रीनगर मौजा में तैनात राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पैसे गिनते हुए और पैसे की मांग करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही वह किसी और को भी पैसे देने की बात कर रहे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम आत्रेय मिश्र ने राजस्व निरीक्षक को तहसील कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया था और तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी को जांच के आदेश दिए थे। तहसीलदार की तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद डीएम ने राजस्व निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago