Categories: बलिया

बलिया वासियों को मिलेगी राहत, 201 बदहाल सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

बलिया में बदहाल सड़कों से लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। क्योंकि जिले की 201 बदहाल सड़कों के कायाकल्प की कवायद तेज हो गई है। इन सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। PWD ने इन सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधिकारियों के अनुसार शासन से धन जारी होने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

बता दें 3 सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश जारी किया और PWD को सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार करने का निर्देश दिया। जिसके बाद PWD ने 129 सड़कों को जहां गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया था, वहीं 201 सड़कों को पुनर्निर्माण के लिए चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा।

अधिकारियों के अनुसार इसमें वह सड़कें शामिल की गई हैं, जो पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। यह भी बताया कि कुछ सड़कें जलभराव वाले स्थानों की हैं जो जल्द खराब हो जाती हैं। अब इन स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बतौर उदाहरण मालीपुर- कसौंडर मार्ग, अखोप-कुंडेल मार्ग, गौवापार-सिकरहटा मार्ग, कुंडेल-इन बहोरवा मार्ग समेत कई सड़कें जर्जर हो गई हैं। इन मार्गों पर आवागमन दुरूह बन गया है। इसी तरह विशुनपुरा- बिहरा, हरपुर-चंदाडीह मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है। बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से अमर शहीद कौशल कुमार के गांव नारायणगढ़ सहित दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त है। अधिकारियों ने बताया कि उम्मीद है जल्द ही शासन की ओर से धनराशि जारी की जाएगी।

वहीं बलिया प्रांतीय खंड के PWD के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि जो सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं, उनका पुनर्निर्माण होगा। जलभराव वाले स्थानों पर सीसी रोड ही सफल होगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही नए सिरे से सड़कों का निर्माण होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago