बलियावासियों के लिए खुशखबरी है। अब शहरवासियों को ड्रेनेज व सीवरेज की समस्या से निजात मिलेगी। नगर में अभी ड्रेनेज न होने से जलनिकासी नहीं हो पाती है। इससे स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के द्वारा फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि नगरवासियों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा कवायद शुरु कर दी गई है। जलशक्ति मंत्री ने नमामि गंगे योजना के डायरेक्टर से इस बारे में बात करते हुए उन्हें निर्देशित किया है।
अब जल्द ही 122 किलोमीटर पूरे शहर के अंदर व ग्रामीण भाग में विस्तारित शहर में गली-मोहल्ले में ड्रेनेज सीवरेज की लाइन और 22 MLD STP प्लांट के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ की डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजा जा रहा है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने सरकार और मंत्री व उच्च कमेटी के सदस्यों से वार्ता के आधार पर अपने नगर वासियों को यह भरोसा दिला रहा हूं कि नगर की बहुत बड़ी समस्या का हल जल्द से जल्द निकाल लिया जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…