Categories: बलिया

सेना का ट्रक खाई में गिरने से बलिया निवासी जवान शहीद, एक दिन पहले ही पत्नी से की थी बात

जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान बलिया निवासी सेना का जवान शहीद हो गया। ऑन ड्यूटी जवान का निधन होने से पूरे परिवार में शोक की लहर छा गई है। शहीद जवान पकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदरा गांव के रहने वाले थे। शहीद जवान का शव जम्मू कश्मीर से सेना के निजी हेलीकाप्टर से दिल्ली लाया जाएगा। जहां से वाराणसी और उसके बाद उनके पैतृक गांव जगदरा पहुंचेगा। जहां सेना के नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि जम्बू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार की दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। जिसमें सेना के चार जवानों की मौत हो गयी। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उक्त जवानों में जितेन्द्र भी शामिल थे। सेना के जवान के रूप में जितेन्द्र यादव 2013 में 13वीं राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे। जितेंद्र यादव जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में कार्यरत थे।
शहीद जवान जितेंद्र यादव दो भाई है। एक छोटा भाई गांव में ही खेती और पढ़ाई करता है। जितेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो गई थी। जितेंद्र की शादी 2017 में प्रियंका यादव से हुई थी। जिनसे एक बेटी छः वर्ष की है और एक छोटा बेटा चार वर्ष का है।
जितेंद्र यादव ने शुक्रवार रात ही अपनी पत्नी प्रियंका से शुक्रवार रात्रि में बात हुई थी। रोते-बिलखते हुए पत्नी ने बताया- वे बोले थे कि आपकी तबियत खराब है,दवा लीजिए। तत्पश्चात उन्होंने परिवार का हाल-चाल जाना। सेना के जवान जितेंद्र यादव की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी, मां, भाई राणा प्रताप यादव का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में जितेंद्र छुट्टी पर गांव आये थे। बीस दिसंबर को ड्यूटी ज्वाइन किया था।
Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago