Categories: बलिया

बलिया निवासी युवती को मथुरा ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 4 युवकों पर केस दर्ज

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर 4 युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव की लड़की 6 मार्च को अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने लड़की को आसपास ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की मथुरा के किसी युवक के साथ गई थी और वहां लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की, लेकिन इसकी जानकारी आरोपियों तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को गड़वार में लाकर छोड़ दिया। लड़की ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर उसकी मां सोमवार को थाने पहुंची। उसने गांव गांव व बगल के गांव के तीन लड़कों पर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उनकी लड़की को फुसला कर मथुरा निवासी बिहारी सैनी के पास ले गए।

वहां सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया और दोबारा नौ मार्च को गड़वार लाकर छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago