Categories: बलिया

घायल अवस्था में मिर्जापुर के जंगल में मिला बलिया निवासी युवक, सर में लगी गोली

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। जहां युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक बलिया का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह राजगढ़ पुलिस को गश्ती के दौरान एक युवक सड़क किनारे घायलावस्था में मिला। पुलिस ने युवक को पीएचसी पहुंचा लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

युवक के सिर में गोली लगी थी, जो उसके सर से बाहर नहीं निकली। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी ट्राम सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक ने कागज में अपना नाम पता लिखकर बताया। युवक सूरज कुमार (34) पुत्र विजय शंकर निवासी सिकहरा थाना नगरा बलिया जिला बताया। थानाध्यक्ष राजगढ़ ने बताया कि युवक जंगल के पास सड़क किनारे सुनसान इलाके में घायल अवस्था में पड़ा था। मामले की छानबीन की जा रही है कि युवक यहां कैसे आया। ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि वह सक्तेशगढ़ की ओर से टहलते हुए आया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago