Categories: बलिया

लुधियाना में बलिया निवासी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

बलिया के गंगापुर निवासी युवक की पंजाब के लुधियाना में मौत हो गई। मृतक का शव आज उसके गांव पहुंचा। जहां माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गंगापुर निवासी 35 वर्षीय कन्हैया पटेल पुत्र जवाहिर पटेल 5 माह पहले नौकरी की तलाश में लुधियाना गया था। वह किसी दवा कंपनी में काम करने लगा। शनिवार की सुबह 7 बजे वह ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसे हार्ट अटैक आ गया।

आनन फानन में कन्हैया के रिश्तेदार उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज कन्हैया का शव उसे गांव मनियर गंगापुर पहुंचा। जहां शव को देखते ही परिजन बिलख पड़े। सबसे ज्यादा बुरा हाल पत्नी बबिता और मां बालकेशी जो लकवा ग्रस्त हैं, उनका है। मृतक की एक पुत्री खुशी 14 वर्ष और एक पुत्र अंकुश 6 वर्ष का है। मृतक की 7 बहनें मुन्नी, चुन्नी, गायत्री, रीता, चिंता, पिंकी, सोना है। जिनमें 5 की शादी हो गई है। पिंकी एवं सोना की शादी अभी नहीं हुई है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी कन्हैया पर ही थी। कन्हैया की मौत के बात परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago