Categories: बलिया

बलिया- तैनाती स्थल पर अधिकारी-कर्मचारी का निवास अनिवार्य, डीएम ने सख्त निर्देश

बलिया। अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनाती स्थल में ही निवास करना कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैनाती स्थल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास को लेकर कवायद भी तेज हो गयी है। बलिया जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सख्त दिशा-निर्देश दिए है कि अधिकारी-कर्मचारी हर हाल में तैनाती स्थल पर निवास करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों के नंबर सेव करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने निजी व्यक्तियों से कार्य कराने वालों को चेतावनी दी है।

अधिकारियों को लिखे पत्र में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उन्होंने कहा है कि अधिकारी -कर्मचारी हर हाल में तैनाती स्थल पर निवास करें। जिन स्थानों पर सरकारी आवास उपलब्ध नहीं हैं वहां किराए पर व्यवस्था की जाए। अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। साथ ही निजी कर्मचारियों से काम कराने की शिकायत पर कहा कि यह सुनिश्चित हो कि किसी भी दशा में शासकीय कार्यों के निष्पादन में निजी व्यक्तियों को कार्यालय या फील्ड में सम्मिलित न किया जाए। और कार्यालय में स्वच्छता व लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था जरूर कराई जाए। पत्रावलियों व प्रकरणों को समयावधि में निस्तारित करें।

वहीं डीएम ने ये भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नंबर अनिवार्य रूप से अपने मोबाइल में फीड कर लें। जनप्रतिनिधि फोन करें तो उन्हें विनम्रतापूवर्क उत्तर देंगे। यदि किन्हीं कारणों से कॉल रिसीव नहीं कर सकते हैं तो बाद में कॉल बैक अवश्य करें। डीएम ने कहा कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसको लेकर औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होगी

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago