बलिया में रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार

बलिया के बेल्थरारोड तहसील में तैनात रजिस्टार कानूनगो राघवेंद्र सिंह को 2,700 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी रजिस्ट्रार ने भू अभिलेख में नाम सुधारने के एवज में फरियादी सोनालाल से 2,700 रुपये की मांग की थी। इससे पहले ही आरोपी फरियादी से 1,500 रुपये वसूल चुका है। इसके बाद तहसील में हड़कंप मच गया। पीड़ित ग्राम अतरौल का निवासी है।एंटी करप्शन इंचार्ज निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के अगुवाई में ट्रैप को सकुशल अंजाम दिया गया।

दोपहर पौने दो बजे टीम ने 2,700 रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो राघवेंद्र सिंह को दबोच लिया। इसके बाद टीम उन्हें उभांव थाना ले गई। जहां से उन्हें वाराणसी भ्रष्टाचार निवारण शाखा भेज दिया गया। पीड़ित सोना लाल ने बताया कि भू अभिलेख में गलत नाम को सुधारकर सही करने के लिए उनसे पहले 15 सौ रुपया लिया गया था। 27 सौ रुपया और लेने के लिए रजिस्टर कानूनगो कई दिनों से उन्हें दौड़ा रहे थे।

छापामारी टीम में ट्रैप टीम प्रभारी एवं एंटी करप्शन निरीक्षक सतोष कुमार दीक्षित, निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, निरीक्षक सुबोध कुमार, एसआई नीरज कुमार सिंह, सिपाही चन्द्रभान मिश्रा, चन्द्रभान वर्मा, पंकज मौर्या, रुपेश कुमार सिंह, आनन्द कुमार यादव शामिल थे। गिरफ्तार रिश्वत लेने वाला रजिस्टार कानूनगो राघवेंद्र सिंह जनपद बलिया के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत खेजुरी का मूल निवासी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago