रसड़ा विधायक समेत तीन लोगों से होगी 7 करोड़ की वसूली, जारी हुआ नोटिस

बलिया – सोनभद्र जिला प्रशासन ने बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सहित दो अन्य खनन व्यवसाइयों पर अवैध खनन का आरोप तय किया है। तीनों खनन व्यवसाइयों से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। इनमें से एक खदान ऐसी है, जो दो वर्ष से बंद पड़ी है।

खदान स्वामी ने उसकी खदान में अवैध खनन की सूचना कई बार अफसरों को दे चुका है। डीएम अमित कुमार सिंह ने विज्ञप्ति में बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम ने बिल्ली-मारकुंडी में आराजी नं.-4478 स्थित खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। यहां अवैध खनन मिलने पर मेसर्स सार्थक सेवा समिति के सचिव जालान को चार करोड़ 45 लाख 17 हजार 630 रुपये, मेसर्स. मक्खन स्टोन वर्क्स के पार्टनर संजीव कुमार अग्रवाल को एक करोड़ 45 बलाख 65 हजार छह सौ रुपये व  उमाशंकर सिंह पुत्र घुरहू सिंह को एक करोड़ 67 लाख 74 हजार 717 रुपये जमा करने की नोटिस जारी किया गया है।

इनमें से  मेसर्स सार्थक सेवा समिति के सचिव विप्लव जालान का पट्टा 22 दिसंबर 2016 को समाप्त हो चुका है। 30 मई को नवीनीकरण संबंधी पत्रावली भी निरस्त हो चुकी है। सचिव ने चार अगस्त और 24 अगस्त को खान अधिकारी को पत्र भेजकर पड़ोसियों पर अवैध खनन और अवैध परिवहन की शिकायत कर चुके हैं। बावजूद उनको नोटिस जारी किया गया। समय-समय पर मौखिक रूप से खनन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मगर उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago