बलिया में गोंड समुदाय 2 साल से भटक रहा जाति प्रमाणपत्र के लिए, किया हंगामा

उत्तरप्रदेश के बलिया में गोंड समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को जाति प्रमाणपत्र को लेकर जमकर हंगामा किया. मॉडल तहसील परिसर में हजारों की संख्या में आए सदस्यों का आरोप है कि जाति प्रमाण पत्र के लिए वे डेढ़ साल से भटक रहे हैं.

एक ओर अनुसूचित जाति और जनजाति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कितने ही सरकारी प्रयास हो रहे हैं तो दूसरी ओर हालात कुछ और ही कहते हैं. ताजा मामला बलिया का है. यहां सुबह से ही गोंड समुदाय के सदस्य जमा होने लगे और दफ्तर के खुलते ही मांगें पूरी किए जाने के नारे लगने लगे. लोगों का कहना है कि सर्टिफिकेट के लिए वे डेढ़ सालों से लगातार आ रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला.

सदस्यों का आरोप है कि इतने वक्त में कुछ ही सर्टिफिकेट जारी हुए हैं और हजारों की संख्या में लोग अब भी सर्टिफिकेट बनने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि शासनादेश के अनुसार गोंड समुदाय को जाति प्रमाणपत्र तुरंत जारी किया जाना चाहिए. समुदाय के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सर्टिफिकेट नहीं मिले तो आंदोलन उग्र रूप से सकता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

10 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

11 hours ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago