बलिया- अकीदत के साथ पढ़ी गई नमाज, अलविदा जुमे को लेकर पशोपेश में रहे लोग

बलिया-  माह-ए-रमजान के चौथे जुमे पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज पढ़ी गई। मुसलमानों ने सबसे पहले मस्जिद में प्रवेश करते वजू बनाए और दो रकात मस्जिद दाखिला पढ़ी और इमाम साहब द्वारा की जा रही तकरीर को सुनने में मशगूल हो गए।

जुमे की नमाज नगर में विशुनीपुर मस्जिद, बड़ी मस्जिद, काजीपुरा, कलेक्ट्रेट परिसर, बहेरी, उमरगंज, परमंदापुर सहित अन्य मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज पढ़ी गई। उसके बाद इमाम साहब ने रोजा की फजीलत व उसकी अहमियत पर पर्याप्त रोशनी डाली। इमाम साहब ने तकरीर में कहा कि रोजा अल्लाह का अपने बंदों के लिए एक बेशकीमती तोहफा है। तकरीर के बाद इमाम साहब ने खुतबा पढ़ा और उसके बाद लोगों ने जमात में खड़े होकर जुमे की नमाज पढ़ी।

नमाज के अंत में इमाम साहब ने मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के पहले लोगों ने मस्जिद के बाहर टोपियों की दुकान से अपनी मनपसंद की खरीदारी किए।

वहीँ रसड़ा में भी मुस्लिम बंधुओं ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद रमजान की फजीलत के बारे में चर्चा की। साथ ही साथ गुनाहों से तौबा कर अधिक से अधिक इबादत करने पर जोर दिया गया। मुस्लिम भाइयों ने नमाज के वक्त मस्जिद में दाखिल होते ही सुन्नत की नमाज अदा की। मुंसफी मस्जिद के इमाम हाफिज एनामुल हक ने अपनी तकरीर में रमजान में जकात फितरा अदा करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी मुसलमान जकात अदा करें इसमें कोताही न करें। खुदा जकात देने वालों के माल को महफूज रखता है। तकरीर के बाद सभी लोगों ने एक साथ दो रेकात फर्ज नमाज अदा किए। नमाज के बाद मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआ मांगी। बाद में सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी।

अलविदा नमाज को लेकर पशोपेश में रहे लोग

अलविदा की नमाज को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पशोपेश की स्थिति रही। कई जगह मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी तो कहीं जुमे की नमाज अदा की गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

9 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago