बलिया- MLC चुनाव के लिए 14 फरवरी को नामांकन भरेंगे रविशंकर सिंह ‘पप्पू’

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही विधान परिषद सदस्य (MLC) की 36 सीटों पर भी चुनाव होना है। सभी 36 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल 7 मार्च को खत्म हो रहा है। इन सीटों में बलिया की सीट भी शामिल है। जहां विधान परिषद सदस्य का चुनाव होना है। और इस बार सपा से बीजेपी में आए रविशंकर सिंह नामांकन भरने वाले हैं।

उन्होंने 14 फरवरी को नामांकन भरने की घोषणा की है। उनके पुत्र उत्कर्ष सिंह ने बताया कि रविशंकर सिंह 11 बजे निकाय विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उत्कर्ष ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए नामांकन में आशीर्वाद देने की मांग की। बता दें प्रदेश में दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा की गई है। पहले चरण में 3 मार्च को और दूसरे चरण में 7 मार्च को मतदान होगा। बलिया में दूसरे चरण यानि 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

10 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को होगी। और नाम वापसी की आखिरी तारीख 21 फरवरी होगी। 12 मार्च को मतगणना होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago