Categories: रसड़ा

भाजपा-सपा पर निशाना साधते हुए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को सचिन तेंदुलकर क्यों याद आए?

बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। उमाशंकर सिंह ने कहा है कि भाजपा और सपा ऐसे लोगों के जरिए सत्ता में आने का सपना देख रही है जिन्हें खराब छवि की वजह से बसपा से निकाला गया है।

विधायक उमाशंकर सिंह अपने गांव खनवर में गत रविवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सपा और भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि “जो भी नेता सपा और भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वह बसपा से खारिज किए गए हैं। बसपा के खारिज किए गए सामान के जरिये दूसरे दल अपना गुलदस्ता सजा रहे हैं और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का मंसूबा पाल रहे हैं।”

“बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाज में खराब छवि होने की वजह से इन लोगों को पार्टी से निकाल दिया है। अब यही नेता सपा और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बसपा से निकाले गए विधायकों और नेताओं के विरुद्ध भूमि पर अवैध कब्जे से लेकर कई अवैध कार्यों को लेकर तमाम शिकायतें थीं। जिसकी वजह से इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।” उमाशंकर सिंह ने संवाददाताओं से कहा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव से पहले मायावती अपनी पार्टी बसपा को नए ढ़ंग से सामने रखने में जुटी हुई हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से मायावती ने अब तक कई नेताओं और विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। पिछले दिनों ही बसपा विधानमंडल दल के पूर्व नेता लालजी वर्मा, बसपा के पूर्व अध्यक्ष रहे विधायक राम अचल राजभर समेत कई नेताओं ने सपा की साइकिल पर सवार हो गए। तो वहीं आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा सीट से बसपा विधायक वंदना सिंह बीते दिनों भाजपा में शामिल हो गईं।

रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह बलिया जिले से एकमात्र बसपा विधायक हैं। उन्हें बीते दिनों ही बसपा विधानमंडल दल का नेता बनाया गया है। पुराने नेताओं के पार्टी से चले जाने पर सवाल पूछे जाने पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि “सचिन तेंदुलकर के रिटायर होने से क्या भारतीय टीम समाप्त हो गई।”

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago