Categories: बलिया

बलिया भ्रमण पर आए आजमगढ़ आयुक्त, किया विकास कार्यों का निरीक्षण

बलियाः विजय विश्वास पंच आयुक्त आजमगढ़ मंडल 2 दिन के बलिया भ्रमण पर आए। उन्होंने इस दौरान जनपद में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायतों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी।

दो दिन के भ्रमण के दौरान विजय विश्वास दुबहड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवा पहुंचे। जहां उन्होंने विकासकार्यों को देखा। लोगों की समस्या जानी। साथ ही ग्राम पंचायत के लेखपाल योगेश वर्मा और सचिव संजीत कुमार के कार्यों की जानकारी गांव वालों से मांगी। आयुक्त से बात करते हुए ग्रामीणों ने कर्मचारियों की शिकायत की। जिस पर उन्होंने तुरंत ही जांच का आदेश दिया। साथ ही ग्रामीणों से पूछा कि अगर किसी का नाम वरासत में कर छूट गया है तो अपनी समस्या बताएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के खाते में आने वाले पैसा की जानकारी ली।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना पाठक को बुलाकर पूछा कि वह अपना काम कैसे कर रही हैं। लोगों को शौचालय का पैसा मिला है या नहीं। इस संबंध में भी जानकारी उन्होंने ली। वहीं पूर्व प्रधान चौपाल में मौजूद नहीं रहे, इसकी जानकारी उन्होंने मांगी। शौचालय के संबंध में उन्होंने कहा कि शौचालय ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, इसके बारे में भी सूचित कराए जाने की बात कही।

राशन कार्ड और विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लोगों को पेंशन मिल रही है कि नहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लोगों को मिलने वाले राशन के संबंध में उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से बात की। कोविड टीकाकरण के संबंध में उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से पूछा कि कितने लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है।

उन लोगों से कहा कि वह लोग अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। पीने के पानी की समस्या पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की टंकी की ठीक से मरम्मत कराई जाए। बिजली, पानी, सड़क, सभी पर उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से बातचीत की। आयुक्त महोदय ने एक गरीब महिला की फरियाद सुनते हुए उसकी बच्ची के आंख के इलाज के लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिया कि इस बच्ची की आंख का इलाज फ्री में कराया जाए। ग्राम पंचायत के लोगों से मिलने के उपरांत आयुक्त महोदय ने मंगल पांडे परिसर में एक वृक्षारोपण रोपण किया और ग्राम पंचायत के लोगों को कहा कि वृक्षो को समय से पानी देते रहे क्योंकि पर्यावरण को बचाना भी हम सब की जिम्मेदारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago