Categories: बलिया

किशोरों के वैक्सीनेशन में बलिया प्रदेश में पांचवे नंबर पर

किशोरों के वैक्सीनेशन में बलिया पूरे प्रदेश में पांचवे स्थान पर है। ज़िल में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 15 से 18 साल के किशोरों के वैक्सीनेशन का काम बड़ी तेजी से चल रहा है।

3 जनवरी से किशोरों के टीकाकरण का काम शुरू हुआ। केवल नौ दिनों में ही जिले में 73479 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। लक्ष्य 2 लाख 27 हज़ार 224 है। किशोरों के लिए स्पेशल 200 केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा बड़ी ही प्लानिंग के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के एक कक्ष को कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां राजकीय इंटर कालेजों की 15 शिक्षिकाएं लगातार टीकाकरण की मॉनीटरिंग कर रहीं हैं। वैक्सीनेशन के काम मे कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए दो दिन पहले इंटर कालेजों के प्रधानाचार्याें को केंद्र स्थापित करने की तारीख दे दी जा रही है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम विभाग को लिस्ट के अनुसार भेजा जा रहा है। संबंधित विद्यालय के स्टाफ स्वयं की निगरानी में किशोरों का वैक्सीनेशन करा रहे हैं। तीन जनवरी से किशोरों को टीका लग रहा है। वहीं बता दें कि पूरे टीकाकरण के आंकड़ों में नजर डालें तो प्रथम डोज में यह जिला 75वें और द्वितीय डोज में 23वें स्थान पर है। किशोरों के वैक्सीनेशन में यह मुकाम यूं ही हासिल नहीं हुआ।

अभी तक जनपद में 18 लाख 52 हजार 637 लोगों को प्रथम डोज लग चुके हैं। 12 लाख 66 हजार 392 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है।वहीं किशोरों के वैक्सीनेशन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि कोरोनारोधी टीका के लिए विभाग की ओर से स्पेशल प्लान बनाया गया है। यही कारण है कि हम सफल हैं

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago