बलिया: रामलीला मंच पर लगे बार बालाओं के ठुमके, मंत्री ने दिया ये आदेश

रसडा डेस्क– बीते दिनों रसडा रामलीला मंच बार बालाओं के ठुमके लगने का मामला तूल पकड़ने के बाद अब इस पर यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसा करके आयोजकों ने श्री रा’मचंद्र के चरित्र को तार-तार करने का काम किया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि इसके खिलाफ स्थानीय पुलिस को एक्शन लेना चाहिए. वहीँ इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी नाराज़गी है.

दरअसल मामला कुछ यूँ है कि ऐतिहासिक रामलीला मंच पर रा’मकथा का आयोजन किया गया. इसमें आस पास के तमाम लोग शामिल हुए थे जिसमे बुज़ुर्ग महिलायें और पुरुष भी शामिल थे और रा’मचंद्र के प्रति अपनी क्ष्रद्धा की वजह से वहां पर लोग इकट्टा हुए थे. लेकिन इस दौरान आयोजकों ने बेहद शर्मनाक हरकत की. उन्होंने रामकथा का कार्यक्रम बीच में हो रोककर बार बालाओं के ठुमके मंच पर लगवाना शुरू कर दिया.

वहीँ जब लोगों ने इसका विरोध किया तो आयोजकों ने उनकी एक न सुनी और ठुमके लगाने का कार्यक्रम बदस्तूर जारी ही रहा. खैर, धीरे धीरे यह खबर शहर भर में फैलती चली गयी और जब मीडिया ने इस खबर को उठाया तब जाकर अब यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है.

हालाँकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि आयोजकों के खिलाफ कोई कार्यवाही की गयी है या नहीं. लेकिन फिलहाल इसे लेकर लोगों की नाराज़गी देखी जा रही है. ज़ाहिर सी बात है कि ऐसा करके न सिर्फ आयोजकों ने भगवान् राम के चरित्र को बदनाम करने का काम किया है बल्कि इसके साथ ही उन्होंने लोगों की क्ष्रद्धा का मज़ाक भी बनाया है.

बुज़ुर्ग महिलाओं के सामने ऐसी हरकत क्यों की गयी, फिलहाल इसका जवाब आयोजन भी नहीं दे पा रहे हैं. लोगों की भी मांग है कि आयोजकों को पुलिस सबक सिखाये.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago