राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने बलिया से सटे खोरीपाकड़ गांव में प्राइवेट वाहन स्टैंड का उद्घाटन किया। इससे अब स्थानीय वाहन चालकों को काफी ज्यादा सुविधा होगी। अब उन्हें अपने वाहन इधर-उधर खड़े नहीं करने पड़ेंगे साथ ही जाम के झाम से भी मुक्ति मिलेगी।
बता दें कि सड़क किनारे चल रहे वाहन स्टैंड के लिए किराए पर जमीन ली गई है। खोरीपाकड़ गांव में जमीन उपलब्ध होने के बाद माल्देपुर मोड़ पर चलने वाले वाहन स्टैंड को गुरुवार को खोरीपाकड़ स्थानान्तरित कर दिया गया। सांसद ने पूजा-पाठ कर वाहन स्टैंड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे जाम से निजात मिलेगी तथा वाहन चालकों व यात्रियों को सहुलियत होगी।
इस मौके पर कुबेर तिवारी, वशिष्ठ राय, प्रदीप राय, संच्चिदानंद राय, धर्मवीर सिंह, चुना राय, अंजनी राय आदि थे। बता दें कि शासन की ओर से सड़कों पर संचालित होने वाले वाहन स्टैंडों को हटाने का फरमान कुछ दिनों पहले जारी हुआ था। इसके बाद जमीन की तलाश शुरु हुई, और खोरीपाकड़ में नया वाहन स्टैंड का उद्घाटन किया गया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…