Categories: featured

पानी-पानी हुआ बलिया, गली-मोहल्लों में जलभराव, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर

बलिया में बारिश का दौर जारी है। इस बारिश ने नगरवासियों की लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। लगातार हो रही बारिश से नगर में जलभराव की स्थिति बन गई है। जहां देखो वहां पानी भरा दिख रहा है। ऐसे में कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई है। जिससे हालात और भी बुरे हो गए हैं। गली-मोहल्लों के साथ सरकारी कार्यालयों और आवासों में तक पानी ही पानी नज़र आ रहा है।

सड़कोंं से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गंगा की बाढ़ के कारण नगर से निकलने वाले नाले को बंद कर दिया गया। इससे नगर के जापलिनगंज मोहल्ला, बेदुआ, कृष्णानगर सहित अन्य मोहल्लों में नाले का पानी सड़कों पर फैलने के साथ ही लोगों के घरों प्रवेश करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर के काजीपुरा मोहल्ले में रहने वाले लोग जलभराव की मुसीबत का सामना कर रहे हैं। मिड्ढी, श्रीराम बिहार कॉलोनी, आवास विकास, विवेकानंद कॉलोनी के साथ ही एससी कॉलेज चौराहे पर पानी जमा हो गया।

मोहल्लों की गलियों से लेकर चौराहों की सड़कों तक इतना पानी है कि बाहर निकालना मुश्किल है। लोग अपने घरों में कैद हो गए है। अब धीरे-धीरे लोगों के घरों में भी पानी घुसना शुरु हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन, मैदान आदि जगह पर जमीन नजर नहीं आ रही। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में लबालब पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि घरों में पानी भरने से अब लोगों ने छत की शरण ले ली है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago