Categories: बलिया

बलिया – अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेने, देखें शेड्यूल

बलिया। वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती चल रही है। अग्निवीर बनने के लिए युवक दमखम लगा रहे हैं। ऐसे में युवाओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वाराणसी सिटी और बलिया के बीच एक जोड़ी विशेष गाड़ी चलाने का फैसला किया है।

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन- बता दें 05113 बलिया-मऊ-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी वाया फेफना, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, औडि़हार 20 से 22 नवम्बर तक और 05114 वाराणसी सिटी-मऊ-बलिया विशेष गाड़ी 20 से 23 नवंबर तक इसी रूट से चलाई जाएगी।

इसके अलावा 05113 बलिया-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी बलिया से 16.30 बजे प्रस्थान कर 19.30 वाराणसी पहुंचेगी। 05114 वाराणसी सिटी-बलिया विशेष गाड़ी वाराणसी सिटी से 20.30 बजे प्रस्थान कर औडि़हार, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर एवं फेफना स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 23.30 बजे बलिया पहुंचेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago