बलिया के ददरी मेले में रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। लिहाजा ट्रेनों में भीड़ बहुत बढ़ गई है। कई यात्री ऐसे हैं जिन्हें सफर करने के लिए ट्रेन में जगह तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह तीन पैसेंजर ट्रेन 18 व 19 नवंबर को चलेंगी। कुल मिलाकर मेले में 7 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन संचालित होंगी। जबकि 19 और 20 नवंबर को दो और अतिरिक्त ददरी मेला टिकट काउंटर खोले जाएंगे। तीन काउंटरों को ददरी मेला का नाम दिया गया है। यह ददरी मेले के नाम से संचालित किए जाएंगे।
वहीं नई व्यवस्था को लेकर वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में बलिया से छपरा, छपरा से बलिया दो ट्रेनें और बलिया से मऊ व मऊ से बलिया तक ट्रेनें संचालित होगी। इसके अलावा पूर्व से संचालित चार जोड़ी पैसेंटर ट्रेनें भी अपने नियम से संचालित होगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…