बलिया में चोरों का गिरोह गिरफ्तार: रेलवे का एक लाख का कॉपर जब्त, गलाने की थी तैयारी

बलिया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो रेल सम्पत्ति की चोरी कर बेचता था। गिरोह के पास से करीब एक लाख 8 हज़ार रुपए मुल्य के कॉपर वॉयर को भी आरपीएफ ने बरामद किया है। वहीं पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरपीएफ ने जेल भेज दिया। गिरोह का एक सदस्य फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

गाजीपुर के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय का कहना है बलिया-वाराणसी रेल खंड पर यूसुफपुर-ढोढ़ाडीह के बीच विद्यतीकरण का काम चल रहा है। इसी बीच कुछ दिनों पहले चोरों ने करीब 200 मीटर कॉपर वॉयर को काट लिया। इसकी जानकारी होने के बाद आरपीएफ घटना की छानबीन करने लगी। आरपीएफ तथा सीआईबी की संयुक्त टीम ने चौबिस घंटे के अंदर चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया।

फरार आरोपी की तलाश जारी- टीम ने चितबड़ागांव निवासी गोलू विश्वकर्मा, अभिषेक राजभर, सोहन राजभर, अजय गौड़, खरीदार बर्तन और कबाड़ी दुकानदार मानपुर निवासी रितेश्वर प्रसाद और टेम्पों चालक सत्येंद्र गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने टेम्पों में लदे तार के 6 बंडलों को बरामद कर लिया। आरपीएफ के अनुसार बरामद तार की कीमत करीब एक लाख 8 हज़ार रुपये है। इस गिरोह का एक सदस्य राहुल ठठेरा फरार हो गया जिसकी तलाश हो रही है।

एक मीटर तार की कीमत 15 सौ रुपए – ट्रेन संचालन के लिए होने वाले विद्युतीकरण कार्य में एक नम्बर के कॉपर का प्रयोग होता है। रेल पटरी के उपर से गुजरने वाले इस तॉबा के एक मीटर के तार की कीमत करीब 15 सौ रुपये होता है। ऐसे में यह चोरों के निशाने पर रहता है। सूत्रों की मानें तो रेल लाइन के लिये प्रयोग होने वाले कॉपर के तार में अगर एक तिहाई मिलावट कर दी जाए। तब भी बाजार में बिकने वाले अन्य बर्तनों की अपेक्षा यह महंगा होता है।

तार को टुकड़ों में गलाने की थी तैयारी- Poरेलवे सुरक्षा बल द्वारा जिले के चितबड़ागांव से बरामद रेलवे के तांबा तार को खरीदने वाले दुकानदार की तैयारी उसको गलाने की थी। पूछताछ में उसने आरपीएफ को बताया कि तार को टूकड़े-टूकड़े में काटने के बाद उसको गलाने के बाद अन्य धातूओं की मिलावट कर बर्तन तैयार की बाजार में बेंच देता।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago