बलिया में भष्ट्राचार चरम पर नजर आ रहा है। जहां अब आरओ प्लांट लगाने के नाम पर राशि का गबन कर लिया गया। मामला कंपोजिट विद्यालय गढ़मलपुर का है। जहां आरओ प्लांट लगाने के नाम पर 3 लाख 28 हजार 712 रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया। जिससे अब ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।
बताया जा रहा है कि 2020 में ग्राम प्रधान और सचिव ने आरओ प्लांट लगाने के नाम पर भुगतान करा लिया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने बार-बार आग्रह किया कि भुगतान हो गया है तो आरओ लगवा दिया जाए लेकिन प्रधान और सचिव ने उनकी नहीं सुनी। प्रधानाध्यापक ने 4 जनवरी 2021 को खंड विकास अधिकारी पंदह और मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भी दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इधर खंड विकास अधिकारी पंदह दीपक कुमार सिंह का कहना है कि अभी 4 दिन पहले यहां कार्यभार संभाला हूं। इसकी जांच कराऊंगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब देखने होगा कि मामले में अब तक जांच होती है और क्या कार्रवाई की जाती है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…