बलिया रेलवे स्टेशन को संवारने का काम चल रहा है। साज-संवार के काम पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर का स्वरुप बदला जा रहा है। उत्तरी द्वार को आकर्षक बनाने का काम चल रहा है।
स्टेशन को बनारस डीआरएम ऑफिस की तर्ज पर संवारा जा रहा है। यहां की दीवारों पर राजस्थान के धौलपुर के पत्थर लगाए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार से मालगोदाम तक सीसी रोड और ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके जरिए मलजल की ठीक से निकासी की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा स्टेशन परिसर में बने कैफेटेरिया को तोड़ कर आधुनिक कैंटीन बनाई जाएगी। रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जून तक काम पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना समय पर खत्म करने के लिए इंजीनियरों को जिम्मेदारी दी गई है। सघन मॉनीटरिंग की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…