बलिया में 6 करोड़ की लागत से सज रहा रेलवे स्टेशन, दीवारों पर दिखेगी बलिदानी बलिया की झलक

बलिया के रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलने की कवायद चल रही है। अब स्टेशन पर बलिदानी बलिया के इतिहास की झलक दिखेगी। स्टेशन की हर दीवार आपको ऋषियों, महापुरुषों और बलिदानियों की याद दिलाएगी। स्टेशन को 6 करोड़ रूपये खर्च कर सजाया जा रहा है।

बलिया के स्टेशन को हेरिटेज थीम पर विकसित किया जा रहा है। स्टेशन की बाहरी दीवारों पर धौलपुर के लाल पत्थर लगाए जा रहे हैं तो वहीं पुराने भवन को भी हेरिटेज भवन की तरह बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म और यात्री विश्रामालय फाल्स सीलिंग की गई है जिससे स्टेशन बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह लग रहा है।

प्लेटफार्म के मुख्य प्रवेश द्वार का जीर्णोद्वार चल रहा है। पुराने छज्जे को तोड़कर गेट को प्लेटफार्म के बराबर और आगे की तरफ गैलरी बनाई जाएगी। यात्री वाहन से उतरकर गैलरी होते हुए प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एंट्री बंद है। यात्री द्वितीय व नए प्रवेश द्वार से प्लेटफार्म पर आ जा रहे हैं।

स्टेशन भवन फसाड की रंग बिरंगी लाइटिंग से जगमग कर रहा है। सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन के उत्तरीय क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत में दो मंजिला भवन, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म संख्या एक की तरफ चार नम्बर पर भी यात्री सुविधा का विस्तार होगा। उसके लिए थ्रीडी नक्शा बनाने का कार्य हो रहा है।इस बाबत वाराणसी मंडल के जसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। स्टेशन परिसर में जीर्णोद्वार और निर्माण कार्य चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago