बलिया रेलवे स्टेशन भवन का सौंदर्यकरण जारी है। 12 करोड़ रुपए खर्च कर स्टेशन को सुंदर बनाया गया है। दीवारों पर सुंदर संगमरमर के पत्थरों से सजाया गया है। ताकि बार-बार रंग रोगन की समस्या न आए।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बलिया रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण पर बात करते हुए कहा कि सुरेमनपुर व चितबड़ागांव स्टेशन का सुंदरीकरण प्रस्तावित है यहाँ भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि रेलवे वाराणसी- बलिया-छपरा रेलखंड पर विकास कार्यों को गति देने में लगा हुआ है। सांसद ने कहा कि आर्सेनिक प्रभावित गांवों में गंग का पानी फिल्टर करके पाइप लाइन के माध्यम से गांवों में आपूर्ति करने की योजना को जलशक्ति मंत्रालय ने मंजूरी दी है। अगले महीने जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस परियोजना का आधारशिला रखेंगे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…