बलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया। इसकी जांच चली तो कई पंचायतों में अनियमितता के मामले सामने आए। विकासखंड गड़वार के ग्राम पंचायत एकवारी, कला, भीखनपुर में तत्कालीन सचिव देवानंद गिरि द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 21 एवं 2021-22 में प्रधनमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कुल 27 अपात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की जांच में यह तथ्य सामने आया है, जिसमें 20 लाभार्थियों को पहले ही आवास दिया जा चुका है, एक लाभार्थी ऐसा भी है, जिसके पास पहले से ही पक्का मकान है।
अब मामले में सचिव पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा गया था। इस पर डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने उक्त सचिव के तीन वार्षिक वेतन वृद्धि पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने की संस्तुति की है। पत्र में उन्होंने कहा कि अपात्र लाभार्थियों का चयन कर संबंधित ने 13.50 लाख का शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…